हमारे बारे में
भारतीय महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण संस्थान (iiwee), जीवन केयर होम फाउंडेशन की एक प्रमुख पहल है, जो सुलभ शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से गरीब लड़कियों और महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती है। हमारा संस्थान बेसिक कंप्यूटर, शिक्षा और कौशल परामर्श में माहिर है। वंचित महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा और कौशल की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई तरह के व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करता है। बहुत सस्ती फीस पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल प्रदान करके, हमारा लक्ष्य सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए व्यावसायिक कौशल सुलभ बनाना है, जिससे महिलाओं और लड़कियों के आर्थिक विकास, स्वतंत्रता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल सकें।
हम यह भलीभाँति समझते हैं कि कई महिलाओं और लड़कियों को बहुत सी वित्तीय बाधाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए हमारे कार्यक्रम किफायती, व्यावहारिक और सस्ते होने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जो महिलाओं और लड़कियों को स्थिर रोजगार खोजने, छोटे व्यवसाय शुरू करने और अपने परिवारों का समर्थन करने के लिए सशक्त बनाते हैं। समर्पित मार्गदर्शन के माध्यम से, हम प्रत्येक महिला और लड़की को उसकी क्षमता तक पहुँचने और समाज का एक सक्रिय व् सशक्त सदस्य बनने में मदद करते हैं।
हमारा दृष्टिकोण
हम एक ऐसे समाज की कल्पना करते हैं जहाँ हर लड़की और महिला, चाहे उसकी पृष्ठभूमि कुछ भी हो वह अपनी पूरी ख़ुशी और आत्मनिर्भरता से जीवन को जी सकें। वंचित लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा और कौशल प्रदान करना, तथा उन्हें सशक्त बनाना ताकि वे आत्मविश्वास से भरपूर, आत्मनिर्भर और निडर जीवन जी सकें।


हमारा विशेष कार्य
हमारा मिशन वंचित समुदायों की लड़कियों और महिलाओं को सस्ती, उच्च गुणवत्ता वाली कंप्यूटर शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रम प्रदान करना तथा उनके लिए एक उचित मार्गदर्शन करना। हम शिक्षा और व्यावहारिक, कैरियर-उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समर्पित है। जो उन्हें मूल्यवान शिक्षा और कौशल से लैस करता है, व् आर्थिक स्वतंत्रता में सक्षम बनाता है, और दीर्घकालिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। अपने केंद्रित प्रयासों के माध्यम से, हम शिक्षा की बाधाओं को तोड़ने और लड़कियों व् महिलाओं के लिए सफल होने के अवसर के नए दरवाजे खोलने का प्रयास करते हैं।


हमारी नेतृत्व टीम


निर्पेक्ष शर्मा
संस्थापक एवं सीईओ


प्रियंका कटारिया
निदेशक


प्रिया तिवारी
परियोजना प्रमुख
Jessica Kim
Photographer
अधिकारिता
डिजिटल शिक्षा और कौशल के माध्यम से जीवन में परिवर्तन लाना।
कौशल
कौशल विकास
कंप्यूटर शिक्षा
© 2024. सभी अधिकार सुरक्षित. iiwee
फोन नंबर 011 45051518
ईमेल: info@iiwee.org
मोबाइल नंबर 9718894281
सम्पर्क करने का विवरण
परामर्श
व्यावसायिक पाठ्यक्रम